{"_id":"be4f2f16-d372-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू करने का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू करने का शंखनाद
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के आखिरी दिन बुधवार को संतों ने 18 अक्तूबर से अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू करने का शंखनाद कर दिया।
विज्ञापन
इसके लिए वहां जनकुंभ का आयोजन होगा और जनबल की सहायता से निर्माण शुरू होगा। बुधवार की बैठक में अशोक सिंघल, प्रवीण भाई तोगड़िया, चम्पत राय आदि विहिप नेताओं की मौजूदगी में संत खूब गरजे।
विज्ञापन
सभी अखाड़ों के संतों ने भी अपनी उपस्थिति मार्गदर्शक मंडल की बैठक में दर्ज कराई। निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार को केवल मानसून सत्र का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
20 जुलाई से 20 अगस्त तक मानसून सत्र चलेगा। इस सत्र में भी यदि सरकार ने वादाखिलाफी की तो राम मंदिर का निर्माण हिंदू समाज संतों के सान्निध्य में अपने दम पर शुरू कर देगा। संतों ने देशभर की जनता को 18 अक्तूबर को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया है।