{"_id":"61d4a5e99d08fc63107294e2","slug":"rain-and-snowfall-increased-the-cold-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand weather : बारिश-बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand weather : बारिश-बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:24 AM IST
सार
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जगह चलेगी हाड़ कंपाने वाली शीतलहर।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बादल छाए
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने उत्तराखंड में भी एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और चारधाम, पिथौरागढ़ समेत ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश में बुधवार (आज) प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। अगले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश और बर्फबारी से पूरे प्रदेश में दिन में ठंड बढ़ गई है। बारिश को रबी की फसलों तथा बर्फबारी को सेब जैसे फसलों की बागबानी के लिए लाभप्रद बताया गया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं छह और सात जनवरी को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आठ जनवरी को एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम में दोबारा तब्दीली देखने को मिलेगी। वहीं, मंगलवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक जहां बारिश हुई, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
4 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 17.3 9.7
नई टिहरी 10.6 6.6
ऊधम सिंह नगर 21.8 5
मुक्तेश्वर 14.9 3.3
अल्मोड़ा 23 1.6