फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   prayer-worship will begin soon in kedarnath temple

केदारनाथ मंदिर में जल्द शुरू होगी पूजा-अर्चना

Tue, 23 Jul 2013 08:41 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
prayer-worship will begin soon in kedarnath temple

प्राकृतिक आपदा के बाद वीरान पड़े प्रसिद्ध केदारनाथ धाम मंदिर में जल्दी ही पूजा-अर्चना शुरू होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ धाम के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपाननंद सरस्वती को मंदिर में जल्द पूजा शुरु करने का आश्वासन दिया है।

बहुगुणा ने दिल्ली में शंकराचार्य से मुलाकात कर केदारनाथ में पूजा को लेकर लंबी चर्चा की। इस दौरान शंकराचार्य ने केदारनाथ में लिंगायत पुजारी के स्थान पर किसी वैदिक हिंदू पुजारी को नियुक्त करने को भी कहा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि केदारनाथ पुजारी विवाद को लेकर सरकारी रवैये से नाखुश शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट करके उन्हें संतुष्ट करने का निर्देश कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को दिया, उसके बाद बहुगुणा उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निकटवर्ती सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को शंकराचार्य से मुलाकात की।

पिछले कुछ दिनों से तबियत बिगडऩे के कारण शंकराचार्य दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। बहुगुणा वहीं उनसे आकर मिले। इस दौरान दोनों के बीच केदारनाथ और उत्तराखंड के अन्य तीर्थ स्थलों के पुनर्निर्माण को लेकर लंबी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक शंकराचार्य ने कहा कि श्रावण मास शुरु हो चुका है और इस महीने में निर्जन से निर्जन शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना होती है, जबकि केदारनाथ तो द्वादश ज्योर्तिलिंगों में प्रमुख है। इसलिए वहां जल्दी से जल्दी पूचा शुरु होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जब वहां की जटिल परिस्थितयों का हवाला देकर विलंब की बात कही, तो शंकराचार्य ने कहा कि जिस तरह वहां निर्माण सामग्री और मजदूर पहुंचाए गए हैं, उसी तरह हेलीकॉप्टर से पुजारी और पूजा सामग्री पहुंचाकर यथाशीघ्र पूजा शुरु कराई जाए। बहुगुणा ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी से जल्दी इसे करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि शंकराचार्य ने केदारनाथ मंदिर में लिंगायत पुजारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब लिंगायत खुद को हिंदू नहीं मानते और वेद मंत्रों का उच्चारण नहीं करते तो भगवान शिव की पूजा उनसे कराना उचित नहीं है।


तब मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने लंबे समय से लिंगायत पुजारी वहां पूजा कर रहे है, इसलिए इस मुद्दे पर काफी विचार विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि इतने लंबे समय से लिंगायत पुजारी बिना वैदिक ऋचाओं से केदारेश्वर भगवान शिव का अभिषेक कैसे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed