फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   power cut in garhwal region.

आग और गर्मी ने कर दी गढ़वाल की बत्ती गुल

Tue, 17 May 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 May 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
power cut in garhwal region.
electricity - फोटो : Amar Ujala

जंगल की आग और अचानक बढ़े पारे से गढ़वाल मंडल का विद्युत ग्रिड फेल हो गया। इससे दून समेत गढ़वाल मंडल में करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक बत्ती गुल रही। बिजली गुल होने से गर्मी में पसीने से तरबतर लोगों की मुसीबत और बढ़ गई।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पावर कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की 400 किलोवाट की ऋषिकेश-पुहाना लाइन में खराबी आ गई। इससे कई जगह विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


बिजली गुल होने पर गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) दफ्तरों के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। यूपीसीएल और पिटकुल के इंजीनियरों ने ट्रेस किया तो पता लगा कि मोतीचूर के जंगलों में आग लगने के कारण लाइन ट्रिप हो गई है। 400 केवी ऋषिकेश-पुहाना लाइन के ट्रिप हो जाने के कारण दूसरी लाइनों पर अत्यधिक लोड बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में तकनीकी खराबी के चलते ग्रिड हुआ फेल

power cut in garhwal region.
जंगल में आग से कई बार तार पिघलकर टूट जाती है।

लोड बढ़ने से कुछ देर बाद ही 400 केवी की ऋषिकेश-काशीपुर लाइन भी ट्रिप हो गई। ठीक इसी वक्त 400 केवी की ही काशीपुर-मुरादाबाद लाइन उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रिप हो गई। जिससे गढ़वाल मंडल का लोकल ग्रिड फेल हो गया।

दूसरी लाइनों को सुरक्षित रखने के लिए लोड घटाना पड़ा। जिससे गढ़वाल मंडल के कुछ हिस्सों में कटौती की गई।

यूपीसीएल के प्रवक्ता मधुसूदन ईस्सर ने बताया कि लाइन ट्रिप होने की सूचना मिलते ही पिटकुल और यूपीसीएल के इंजीनियर फील्ड स्टाफ के साथ लाइनों को दुरुस्त करने मौके पर पहुंच गए थे। डिमांड बढ़ने से लाइनों में लोड बढ़ रहा है, जिससे विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed