फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police horse shaktimaan stood up

खुशखबरी: फिर उठ खड़ा हुआ देश का दुलारा 'शक्तिमान'

Tue, 05 Apr 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Apr 2016 04:15 PM IST
सार

  • अपने पैरों पर खड़ा हुआ शक्तिमान
  • शक्तिमान को फिर से शक्तिवान बनाने के लिए अमेरिका के डॉक्टरों की ली गई मदद
  • शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर तैयार हो चुका तैयार

विज्ञापन
police horse shaktimaan stood up
शक्तिमान - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल हुआ पुलिस का घोड़ा शक्तिमान सोमवार को पहली बार अपने पैरों पर खड़ा हुआ। शक्तिमान को फिर से शक्तिवान बनाने के लिए अमेरिका के डॉक्टरों की मदद ली गयी। बहुत जल्द ही अमेरिका से शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर भी आ जाएगा। बताया जा रहा है कि शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर तैयार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा विधायक गणेश जोशी पर पुलिस की भड़ास बेजुबान पर निकालते हुए उसे बेरहमी से पीटने का आरोप है।। पुलिस ने विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद विधायक गणेश जोशी की इस हरकत पर प्रदेश भर में तीखी भर्त्सना हो रही है।
विज्ञापन


अफरातफरी में शक्तिमान ने मारी थी जितेंद्र रावत को लात 
रिस्पना पुल के समीप अंतिम बैरिकेडिंग पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंचने के लिए पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे। शक्तिमान नाम के घोड़े पर बैठा घुड़सवार पुलिसकर्मी भाजपाइयों को रोकने की कोशिश कर रहा था। तभी युवा नेता जितेंद्र रावत मोनी जमीन पर गिर पड़े और घोड़ा बिदक गया। अफरातफरी में घोड़े ने जितेंद्र रावत को लात मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात विधायक जोशी को नागवार गुजरी। विधायक ने आव देखा न ताव एक पुलिसकर्मी के हाथ से डंडा छीनकर घोड़े पर ताबड़तोड़ डंडे की बौछार कर दी। एसएसपी सदानंद दाते समेत पुलिसकर्मी विधायक को रोकते रहे, लेकिन विधायक पुलिस वालों से भी उलझ पड़े। 

खुद को बचाने के लिए शक्तिमान दौड़ता रहा इधर-उधर

police horse shaktimaan stood up
पुलिस का घोड़ा शक्तिमान - फोटो : amar ujala

घोड़ा खुद को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। फिर भी विधायक को तरस नहीं आया। इसी अफरातफरी में घोड़े का पांव रेलिंग में फंसा और वह जमीन पर गिर गया। रेलिंग में फंसने के बाद घोड़े का पांव टूट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसके बाद विधायक पुलिस वालों पर भी गुस्सा जताते नजर आए।

अमेरिका से आए डॉक्टर शक्तिमान के इलाज को 
शक्तिमान के इलाज के लिए अमेरिका से डॉक्टर बुलाए गए। जिन्होंने दिन रात शक्तिमान को दोबारा शक्तिमान बनाने के पूरी कोशिश की। और उसके परिणाम सामने भी आए। शक्तिमान अपने पैरो पर खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed