Pithoragarh: कार सवार युवकों का हैरान करने वाला कारनामा, जिसने भी देखा हो गया अचंभित, जानें पूरा मामला
पिथौरागढ़ में कार सवार युवकों ने एक बाइक से पेट्रोल चुरा लिया। बाइक स्वामी और अन्य लोगों ने जाजरदेवल थाने में तहरीर देकर युवकों को पकड़ने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कार सवार युवकों ने धनौड़ा के पास खड़ी एक बाइक से पेट्रोल चुरा लिया। बाइक स्वामी और अन्य लोगों ने जाजरदेवल थाने में तहरीर देकर युवकों को पकड़ने की मांग की है।
हरीश धामी ने सोमवार को जाजरदेवल थाने में सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी बाइक रई धनौड़ा घर के पास खड़ी थी। इस दौरान कार से आए युवकों ने उनकी बाइक से पेट्रोल चुरा लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। लोगों ने चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर देने वालों में सभासद दिनेश कापड़ी, दीपक पांडेय, जितेंद्र पांडेय, विजय महर, नफीस अहमद मौजूद रहे। एसपी रेखा यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
ये पढ़ें- वार-पलटवार: भाजपा-कांग्रेस के दो दिग्गजों में जारी जुबानी जंग, शुक्ला के बिगड़े बोल; बेहड़ ने दिया ऐसा जवाब
पौण, कालसिन मंदिर से भी हुई थी चोरी
कुछ समय पूर्व नगर से लगे पौण, कालसिन मंदिर से घंटिया और बर्तन चोरी हो गए थे। लोगों का कहना है कि इस तरह चोरी की घटनाएं होना गंभीर है। उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।