फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth Congress protests at the arbitrariness of private schools

यूथ कांग्रेस ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests at the arbitrariness of private schools
पिथौरागढ़। प्राइवेट स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगा युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल ट्यूशन फीस और रखरखाव शुल्क वसूल रहे हैं। इससे कोरोना काल में नौकरी गंवाने वाले अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ता प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि प्राइवेट विद्यालय ट्यूशन फीस के बहाने पूरी फीस ले रहे हैं। रखरखाव शुल्क नाम देकर अभिभावकों से पूरा शुल्क वसूला जा रहा है। जो सरासर गलत है। प्रधान प्रतिनिधि रजत उप्रेती ने कहा कि रखरखाव शुल्क के नाम पर प्रतिमाह 200 से 400 रुपये अभिभावकों से लिए जा रहे हैं। जो आम आदमी के लिए बहुत बड़ा दबाव है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी और अज्जू गोस्वामी ने कहा कि यदि स्कूल प्रशासन शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लेगा तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नगर महासचिव अज्जू कुरैशी, शिवम पंत, आयुष गहतोड़ी, अंकित गड़कोटी, गणेश उप्रेती, अनिल उप्रेती, अरविंद खनका, अनिल कुमार उप्रेती आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed