{"_id":"6ae7787baf596114110a7a30","slug":"youth-attacked-by-a-bear-while-out-to-pick-guavas-referred-to-a-higher-level-medical-center-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148518-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अमरूद तोड़ने गए युवक पर भालू का हमला, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अमरूद तोड़ने गए युवक पर भालू का हमला, हायर सेंटर रेफर
Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट। विकास खंड के खेतार कन्याल क्षेत्र में भालू ने अमरूद तोड़ रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भालू के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, खेतार कन्याल के धुरपट्टा तोक निवासी 50 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह रविवार को अपने घर के समीप ही एक पेड़ से अमरूद तोड़ने गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। भगवान सिंह के शोर मचाए जाने पर उनके परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। शोर सुनकर भालू डरकर वापस जंगल की ओर भाग गया।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह को एक निजी वाहन के जरिए डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक हरीश ने बताया कि भालू के नाखूनों और दांतों के वार से भगवान सिंह के पैर, पीठ और पेट के निचले हिस्से में गंभीर घाव आए हैं जिन पर 50 से अधिक टांके लगाने पड़े। उनकी नाज़ुक और गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
............
देवीसूना, खेतार कन्याल, दूनाकोट क्षेत्र में भालू की मौजूदगी कई सालों से दर्ज की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सर्तक रहने को कहा है। -सुरेंद्र सिंह रावत, रेंजर, डीडीहाट वन रेंज