फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth arrested with 2.8 grams of smack

2.8 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 2.8 grams of smack
पिथौरागढ़ में स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : PITHORAGARH
पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिल रही है।
विज्ञापन

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टकाना रामलीला मैदान के पास बैठा एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। भागने का कारण पूछने पर युवक ने उसके पास स्मैक होना बताया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम शुभम अग्रवाल (27) निवासी पुरानी बाजार भवानीगंज पिथौरागढ़ बताया।
युवक के पास स्मैक होने की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को फोन कर मौके पर आने का अनुरोध किया गया। उनके आने के बाद चेकिंग में युवक के पास 2.8 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने स्मैक को रुद्रपुर से लाकर पिथौरागढ़ में बेचने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि सभासदों की शिकायत के बाद एसपी राजगुरु के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें सभासद भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान के तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय के सभी वार्डों का भ्रमण कर युवाओं, बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जा रहा है। नशा करने वाले स्थानों और नशा करने वाले युवाओं को चिह्नित करते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें नशे की गिरफ्त में आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक बजेटी, कुमौड़, सिमलगैर, नया बाजार, पुनेड़ी, खड़कोट, कृष्णापुरी, सिनेमा लाइन, शिवालया, तिलढुकरी वार्ड में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, एसआई हेम चंद्र तिवारी, दिनेश चंद्र सिंह, संदीप चंद, बलवंत वल्दिया, अशोक बुदियाल, भुवन पांडेय, मनीष कुमार शामिल रहे।
लगातार बढ़ रहे स्मैक, चरस के मामले
पिथौरागढ़। जिले में स्मैक और चरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2017 में तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 2.50 ग्राम चरस और 1.700 किलो चरस पकड़ी गई। 2018 में 14 मामलों में इतने ही लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 18.04 ग्राम स्मैक और 11.788 किलो चरस बरामद हुई। 2019 में अब तक 17 मामलों में 23 लोगों को गिरफ्तार कर 33.40 ग्राम चरस और 29.249 किलो चरस पकड़ी गई है।
पांच ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
बृहस्पतिवार रात थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के निर्देश पर बैराज पुलिस सघन चेकिंग अभियान पर थी। बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट और कां. जीवन चंद्र पांडे बेलबंद्धगोठ के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी बीच गढ़ीगोठ की ओर से बैराज को जाने वाले शारदा नदी किनारे के संपर्क मार्ग पर एक बिना नंबर की स्कूटी को आता देख रोका गया। तलाशी में चालक के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। बैराज चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) के ग्राम पिपलिया पिस्तौर का रहने वाला रजविंदर सिंह उर्फ राजू है।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 21/ 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी 6 अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता और बहेड़ी से स्मैक लेकर आता था जिसे बनबसा और खटीमा में युवकों के हाथों बेचता था। इस बार वह नेपाली युवकों के लिए स्मैक लेकर आया था। मामले की जांच एसआई अरविंद कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।

इस वर्ष शारदा बैराज पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच आरोपियों से 23 ग्राम स्मैक पकड़ी है। एक आरोपी से आधा किलो चरस और एक अन्य से करीब दो किलो अफीम भी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed