फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth arrested with 10 million Indian bidi in Nepal

नेपाल में 10 लाख मूल्य की भारतीय बीड़ी के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 10 million Indian bidi in Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत से तस्करी कर नेपाल पहुंचाई गई 10 लाख रुपये की बीड़ी के साथ बैतड़ी प्रहरी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस बीड़ी को काली नदी में ट्यूब के सहारे नेपाल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय बीड़ी प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर बीड़ी अवैध रूप से नेपाल पहुंचा रहे हैं। तस्कर काली नदी से ट्यूब के सहारे प्रतिबंधित सामान नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बैतड़ी के पुलिस उपाधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र धामी को बीड़ी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस युवक ने ट्यूब में रखकर 12 पेटी बीड़ी नेपाल के बिनायक घाट पहुंचाई थी। इसके बाद एक जीप से पेटियों को बैतड़ी ले जा रहा था। गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि जीप चालक रण बहादुर दयाल को भी हिरासत में ले लिया है। जिला पुलिस कार्यालय बैतड़ी के अनुसार गिरफ्तार लोगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए गद्दाचौकी सीमा शुल्क कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में नेपाली सिगरेट की तो नेपाल में भारतीय बीड़ी की मांग
झूलाघाट। भारतीय बाजार में नेपाल में निर्मित खुकरी सिगरेट की तो नेपाल में भारतीय बीड़ी की काफी मांग है। भारत में खुकरी सिगरेट प्रतिबंधित है। इसके बावजूद काली नदी के रास्ते तस्कर इस सिगरेट को तस्करी कर भारतीय बाजार में पहुंचाते हैं।

दोनों देशों में प्रतिबंधित सिगरेट और बीड़ी की तस्करी के लिए तस्करों का बड़ा गिरोह काम करता है। पिछले वर्ष पुलिस ने नेपाल से झूलाघाट होते हुए पिथौरागढ़ लाई जा रही करोड़ों की खुकरी सिगरेट पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed