फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth activity orgnised in district.

Pithoragarh News: एक साल बाद मिले खिलाड़ियों के भोजन के 1.48 लाख

Fri, 20 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
पिथौरागढ़। आखिरकार एक साल बाद जिले के खिलाड़ियों को भोजन के पैसे मिले हैं। विभाग के खाते में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के भोजन में खर्च 1.48 लाख रुपये आए हैं। जल्द ही संबंधित खिलाड़ियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने सीमांत जिले के कई विद्यालयों के 325 खिलाड़ी देहरादून पहुंचे। उन्होंने अपने खर्च से खुद के लिए भोजन की व्यवस्था की। इसके एवज में शासन से 1,48,650 रुपये मिलने थे और धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित होनी थी। एक साल इंतजार के बाद शासन ने खिलाड़ियों को भोजन के पैसे देने से हाथ पीछे खींचे। संवाद न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार के अंक में खिलाड़ियों के भोजन के लिए बजट न मिलने के मामले को घर से खाना लाओ, तब खेलने आओ और पदक भी लाओ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आई सरकारी मशीनरी ने शिक्षा विभाग के खाते में खिलाड़ियों के भोजन का बजट हस्तांतरित किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के भोजन के लिए बजट की दरकार
पिथौरागढ़। विकासखंड और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के भोजन के लिए अब भी बजट की दरकार है। शिक्षा विभाग के मुताबिक दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के भोजन, वाहन किराए के लिए आज तक भी बजट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को घर से भोजन और किराए के लिए धन लाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के भोजन का बीते वर्ष बजट मिल चुका है। जल्द ही संबंधित खिलाड़ियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के भोजन के लिए फिलहाल बजट की व्यवस्था नहीं है।
विक्रम दिगारी, जिला खेल समन्वक, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed