{"_id":"6a873c07e3984895810977cf","slug":"irrigation-canal-and-drinking-water-pipeline-damaged-by-debris-removed-from-the-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145821-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क से हटाए मलबे से सिंचाई नहर और पेयजल लाइन हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क से हटाए मलबे से सिंचाई नहर और पेयजल लाइन हुई क्षतिग्रस्त
Thu, 20 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी (पिथौरागढ़) आमगाड़ के पास बंद सड़क को खोलने के लिए लाेनिवि ने मलबा सड़क से नीचे डाल दिया। सड़क से हटाए गए मलबे से सड़क के नीचे स्थित सिंचाई नहर और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मुवानी क्षेत्र में पानी सप्लाई बाधित हो गई।
लगातार हो रही बारिश से बीते बुधवार को मुवानी-गोबराड़ी मोटर मार्ग पर आमगड़ के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। मलबा हटाने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह लोनिवि की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। लोनिवि ने जेसीबी से मलबा साफ कर सड़क के किनारे डालना शुरू किया। इस दौरान मलबा सड़क के नीचे दिगरा मुवानी के लिए बनी सिंचाई नहर तक पहुंच गया। मलबे के साथ आए बोल्डरों से सिंचाई नगह की दीवार धंस गई और कलुनागाड़ मुवानी पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिगरा, मुवानी बाजार, रमतड़, जीआईसी मार्ग में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। दिगरा निवासी दीवान सिंह कार्की सहित स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से गांव के लिए बनी सिंचाई नहर और पेयजल लाइन जल्द ठीक करने की मांग की है।