पिथौरागढ़। इंटर कॉलेज सातशिलिंग में वर्ष 1984 बैच के इंटर कक्षा के भूतपूर्व छात्रों ने गुरु सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 1984 बैच के इंटर कक्षा के भूतपूर्व छात्रों ने तत्कालीन गुरुजन हरी सिंह कफलिया, जनार्दन कापड़ी, गोविंद बल्लभ जोशी, गोपाल राम, गोपाल सिंह खड़ायत तथा गिरीश चंद्र कापड़ी सहित अन्य गुरुओं का स्वागत किया। सभी गुरुजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। दिवंगत गुरुजनों का भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गणेश चंद्र जोशी और दिनेश चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान वर्तमान प्रधानाचार्य आशा बोरा और विद्यालय के प्रबंधक बसंत पुनेठा, पूर्व छात्र दिनेश चंद्र जोशी, गणेश चंद्र जोशी, कुंडल सिंह, राम किशन जोशी, कुंडल दत्त कापड़ी , सुरेश चंद्र जोशी, गोविंदी आर्या, सावित्री जोशी, दीपा जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद