{"_id":"684f02d8e7d27da0d403ea9e","slug":"youth-activity-in-district-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-125273-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रन फॉर योगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली में 600 लोगों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रन फॉर योगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली में 600 लोगों ने किया प्रतिभाग
Sun, 15 Jun 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रमों में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से रविवार सुबह रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत निकली रैली को मेयर कल्पना देवलाल और डीएम विनोद गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में कलक्ट्रेट से रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई। रैली में कुल लगभग 600 लोगों ने प्रतिभाग किया। नेहरू युवा केंद्र, आईटीबीपी सहित सभी स्कूलों के बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, सीटीओ एलएस टोलिया, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल आदि जिला स्तरीय अधिकारियों ने योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश जोशी, नोडल अधिकारी डॉ. बीपी जोशी, सह नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता पायर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना सनवाल, डॉ. ममता रानी, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. उषा बृजवासी, फार्मेसी अधिकारी शैलेंद्र, रविंद्र पटियाल, शैलेश कंसवाल, हरिभूषण आदि ने सहयोग दिया। संवाद
17 जून को रन फॉर योगा का आयोजन होगा
चंपावत। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रन फॉर योगा का आयोजन 17 जून को किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के क्रम में जनपद चंपावत में रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं ने बताया कि 17 जून मंगलवार को सुबह 06:30 से 07:30 बजे तक पुलिस लाइन चंपावत से गोरलचौड़ मैदान तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वह इस आयोजन में अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और स्वस्थ भारत, स्वस्थ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। कहा कि अधिक जानकारी के लिए 9368163245, 8126590115 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद