फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young businessman killed by truck collision

ट्रक की टक्कर से युवा व्यवसायी की मौत

Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Young businessman killed by truck collision
युवा व्यवसायी की मौत के बाद पिथौरागढ़ कोतवाली का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में ऐंचोली के पास रविवार की रात ट्रक की टक्कर से युवा व्यवसायी की मौत हो गई। जिस ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ उसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे जानवर लदे हुए थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह कोतवाली का घेराव किया और जानवरों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि भट्यूड़ा निवासी विनय पांडे (36) पुत्र विद्यासागर पांडे की टकाना बाजार में मोबाइल सेट की दुकान है। रविवार की रात करीब 11 बजे वह एक बारात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 05 ए 4442 से अपने घर को जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की ऐंचोली के पास ट्रक संख्या यूए 05 3628 से टक्कर हो गई। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सीओ घटना के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की एंबुलेंस से घायल विनय को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मोहन राम निवासी मनिहारगोठ जिला चंपावत को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को सीज कर दिया गया है। विनय ने मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस का कहना है कि ट्रक में जानवरों को ले जाए जाने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। कहा कि जिले के दूरदराज इलाकों से रात के समय जानवरों की तस्करी हो रही है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान जगदीश पांडे, सोनम पांडे के अलावा  बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग और व्यापारी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



नगर क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं से लोग चिंतित
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो जाने से लोग चिंता में हैं। दो माह पूर्व इसी तरह ट्रक की टक्कर से एक शिक्षक की मौत हो गई थी। दुपहिया वाहनों से टकराकर घायल होने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। लोगों की मांग है कि नगर क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण रखने के कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed