{"_id":"6914c3f556e479d433051c22","slug":"x-ray-view-box-stolen-from-doctors-room-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134712-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डॉक्टर के कक्ष से एक्स-रे व्यू बॉक्स हो गया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डॉक्टर के कक्ष से एक्स-रे व्यू बॉक्स हो गया चोरी
Wed, 12 Nov 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब तक यहां इलाज के पहुंचे रोगियों और भर्ती मरीजों का सामान चोरी हो रहा था। अब चिकित्सक के कक्षों से भी उपकरण गायब होने लगे हैं। फिजिशियन के कक्ष में एक्स-रे देखने के लिए जरूरी रोशनी वाला उपकरण (एक्स-रे व्यू बॉक्स) गायब हो गया। हैरानी है कि चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद नहीं हो सकी है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बीते दिनों एक फिजिशियन अवकाश पर गए थे। जब वह अवकाश से लौटे तो उनके कक्ष में एक्स-रे देखने वाला उपकरण गायब मिला। सूचना पर अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन न तो उपकरण मिला और ना ही चोरी करने वाला इसमें कैद हुआ। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने अब तक पुलिस में मामले की तहरीर नहीं दी है।
पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि इससे पूर्व भी इलाज के पहुंचने वालों के साथ ही भर्ती मरीजों के मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैंं। अब चिकित्सकों के कक्ष से चोरी की घटना सामने आने के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। संवाद