फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wormwood Exploitation High Himalayan Region Satpera Bugyal

Pithoragarh News: सतपेरा बुग्याल में फंसे लोग बोले-हम सुरक्षित हैं

Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wormwood Exploitation High Himalayan Region Satpera Bugyal
धारचूला (पिथौरागढ़)। कीड़ाजड़ी दोहन के लिए राशन पहुंचाने उच्च हिमालयी क्षेत्र सतपेरा बुग्याल गए खुमती के ग्रामीणों ने फोन पर उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी है। कहा है कि वह दूसरे रास्ते से वापसी कर रहे हैं। उनके सुरक्षित होने पर परिजनों के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बीते दिन बलुवाकोट के खुमती गांव के खीम सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भाई भवान सिंह और उसके दो बेटे राम सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के सतपेरा बुग्याल में दस दिन से फंसे होने की जानकारी दी थी। साथ ही तीनों को सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि वहां फंसे लोगों का फोन आया था कि वह लोग सुरक्षित हैं। जिस रास्ते से वह लोग सतपेरा बुग्याल पहुंचे थे वहां काफी अधिक बर्फबारी होने से अब दूसरी पहाड़ी से वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी तैयार कर दी थी। फंसे लोगों का संदेश मिलने के बाद अब टीम को फिलहाल वहां जाने से रोक दिया गया है। एसडीएम ने खराब मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कीड़ाजड़ी दोहन के लिए नहीं जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed