फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   World of Pansy Butterflies

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के जंगल में मिला पैंसी तितलियों का संसार

Wed, 05 Apr 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
World of Pansy Butterflies
ब्लू पैंसी तितली - फोटो : चंपावत में स्मार्ट स्कूल को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।

विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत में छह प्रकार की पैंसी तितलियां पाई जाती हैं। खास बात यह है कि पिथौरागढ़ जिले में भी इन सभी छह प्रकार की पैंसी तितलियों का संसार बसा है। यहां की आबोहवा और वातावरण अनुकूल होने से पैंसी तितलियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

बटरफ्लाई काउंट सीजन-4 के दौरान विंग्स फाउंडेशन को पिथौरागढ़ में पैंसी तितलियों का संसार देखने को मिला है। जिले में तितलियों का प्राकृतिक आवास लगातार बढ़ रहा है जो तितलियों की प्रजातियों के लिए अनुकूल वातावरण पैदा कर रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में पीकॉक पैंसी, ग्रे पैंसी, येलो पैंसी, चॉकलेट पैंसी, लेमन पैंसी, ब्लू पैंसी देखने को मिलती हैं जो निम्फलिड परिवार से हैं। विंग्स फाउंडेशन के निदेशक जगदीश भट्ट ने बताया कि पैंसी तितलियों का संसार बढ़ता जा रहा है। पैंसी होस्ट प्लांट में अंडे देती है। पैंसी का कैटरपिलर उन्हें खाता है। यहां वाटर विलो, वीजल स्नाऊट, मार्श बारबेल, कृष्णा निरगुण्डी, भांग, बलेरिया, सिलिऐटा, मिल्व बी होस्ट पौधे मिलते हैं। तितलियां घने जंगल, फूलों के मैदान, नदी किनारे, जंगली फूलों के पास देखी जा सकती हैं। पैंसी समुद्र तल से लेकर करीब 800 मीटर की ऊंचाई तक मिलती है। इनका आकार 40 से 70 सेमी तक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे खूबसूरत होती है ब्लू पैंसी
पिथौरागढ़। जिले में पाई जाने वाली पैंसी तितलियों की दुनिया में ब्लू पैंसी सबसे खूबसूरत होती है। इसका रंग नीला होता है और यह बेहद आकर्षक होती है जबकि दक्षिण अफ्रीका में इसे आंख वाली पैंसी के नाम से जाना जाता है। पैंसी तितली में मादा अधिक गहरे रंग की होती है। नर पैंसी का रंग थोड़ा हल्का होता है। जगदीश ने बताया कि पैंसी के पंख में बना आंख का आकार उसे परभक्षी चिड़ियों से बचाता है। यह साल भर देखी जा सकती हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed