{"_id":"5a7c87864f1c1bd04b8b4762","slug":"world-dictionary-defines-bravery-as-a-youth-wanderer","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शब्दकोष ने शौर्य को युवा व्यंगकार के रूप में परिभाषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शब्दकोष ने शौर्य को युवा व्यंगकार के रूप में परिभाषित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ललित शौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शब्दकोष (यूनियन पीडिया) ने पिथौरागढ़ के युवा साहित्यकार, कवि, व्यंगकार ललित शौर्य को युवा व्यंगकार के रूप में एक लाइन में परिभाषित किया है। इससे पहले सर्च इंजन गूगल ने शौर्य का विकिपीडिया बनाया था।
विज्ञापन
मुवानी (थल) के मूल निवासी ललित शौर्य पिछले 10 सालों से साहित्य सेवा में लगे हैं। अब तक छह किताबों का संपादन कर चुके हैं। एक व्यक्तिगत काव्य संकलन प्रकाशित हो चुका है। आकाशवाणी अल्मोड़ा के कई कवि सम्मेलनों का संचालन कर चुके हैं। उनकी रचनाएं, लेख निरंतर पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं। कई न्यूज वेब पोर्टल पर ललित की रचनाएं प्रसारित हो रही हैं। पिथौरागढ़ में साहित्यिक माहौल बनाने में शौर्य का भी योगदान है। ललित को विश्व शब्दकोष में स्थान मिलने पर डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी, डॉ. तारा सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक भगवती, ललित पंत, लक्ष्मी आर्या, ज्योति राठौर ने बधाई दी है।
विज्ञापन