फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workshop worth Rs 12 crore will come into existence soon

Pithoragarh News: 12 करोड़ का वर्कशॉप जल्द अस्तित्व में आएगा

Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workshop worth Rs 12 crore will come into existence soon
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में जल्द ही रोडवेज का वर्कशॉप अस्तित्व में आएगा। 12 करोड़ से बन रहे वर्कशॉप का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके धरातल पर उतरने के बाद एक समय में यहां आठ बसों की एकसाथ फिटनेस हो सकेगी। वहीं वर्कशॉप में रोडवेज की 40 बसें भी पार्क होंगी।
विज्ञापन

ऐंचोली में परिवहन निगम की वर्कशॉप है लेकिन यहां पर बसों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहां तक कि फौरी तौर पर बसों की फिटनेस हो रही है जो यात्रियों को आए दिन सड़कों पर धोखा दे रही हैं। एक साल पूर्व पिथौरागढ़-टनकपुर सड़क पर 11.83 करोड़ से नए वर्कशॉप का निर्माण शुरू हुआ जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जल्द ही यह वर्कशॉप अस्तित्व में आएगा जहां एक समय में एक साथ आठ बसों की फिटनेस हो सकेगी। फोरमैन कक्ष, स्टोर रूम और मैकेनिकों के लिए कक्ष बनेंगे जहां वे बसों की फिटनेस करेंगे। आधुनिक वर्कशॉप बनने से बसों की खराबी दूर करने में आसानी होगी इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रोडवेज की 40 बसों के लिए होगी पार्किंग
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 84 बसें शामिल हैं। रोडवेज स्टेशन के साथ ही वर्कशॉप में पर्याप्त जगह न होने से निगम के लिए इन्हें पार्क करना चुनौती बना है। नए वर्कशॉप में बसों के लिए पार्किंग भी बनेगी। यहां एक समय में 40 बसें पार्क की जा सकेंगी और निगम की मुश्किल कम होगी।
-
अगले महीने होगा वर्कशॉप का हस्तांतरण
पिथौरागढ़। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के मुताबिक वर्कशॉप का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस महीने निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संस्था का दावा है कि फरवरी महीने में हर हाल में वर्कशॉप परिवहन निगम को हस्तांतरित हो जाएगा।

-
कोट -
वर्कशॉप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फरवरी महीने में परिवहन निगम को इसका हस्तांतरण कर दिया जाएगा। यहां रोडवेज की 40 बसें भी पार्क की जा सकेंगी। - अभिषेक स्नेही, अपर सहायक अभियंता, पेयजल निर्माण निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed