गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के गंगोलीहाट विस प्रभारी भुवन पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उनसे अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा चुनावों में अभी समय बचा हुआ है लेकिन हमें इसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। हमें मिलकर भाजपा सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
बुधवार को हुई बैठक में विस प्रभारी भुवन पांडे ने कहा कि हमें आगामी विस चुनाव को लेकर अभी से एकजुट होना होगा। ब्लाक अध्यक्ष सूरज रावत, पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, जिपं सदस्य चंदन बाणी ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रकाश जोशी, योगेश भारती, राजेंद्र बोरा, महिमा डोबाल, सीमा, नयन बाणी, भूपेंद्र बोरा, राजेश बोरा, सुनील, दीपक चन्याल, मुकेश, हिमांश, रमेश पंकज बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।