फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers from all over the district are reaching the Congress

कांग्रेस के धरने में जिलेभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे

Thu, 05 Oct 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 05 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Workers from all over the district are reaching the Congress
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के साथ हुई कथित पुलिस अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। धरने को समर्थन देने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता यहां पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन धरना दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश में निरंकुशता का राज हो गया है। अब भाजपा अपने विरोधियों को परेशान करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि के घर में घुसकर जबरन उनके वाहन का चालान करना निरंकुशता का प्रमाण है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस प्रकरण में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा को अब महसूस हो गया है कि वह ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव पास नहीं करा पाएगी। इसी बौखलाहट में वह कई तरह के हथकंडे अपना रही है। 12 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उस दिन तक धरना जारी रहेगा। उसके बाद कांग्रेस अगली रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धरने पर कनालीछीना के कांग्रेस नेता हरीश उपाध्याय, प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, आनंद सिंह, त्रिलोक बिष्ट, पार्वती कुंवर, देवकी देवी, आन सिंह, ओमप्रकाश वर्मा आदि बैठे। बता दें कि दो अक्तूबर की रात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के वाहन को चेकिंग के नाम पर पुलिस ने उनके घर के पास से उठा लिया था। उसी रात से कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed