{"_id":"2007e9d335a8b1ebf3b22f6e53c58fd0","slug":"worker-hitting-a-driver-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
ऐंचोली में सोमवार रात नेपाल निवासी मजदूर को टक्कर मारने वाले सेंट्रो कार चालक नीरज कुमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टक्कर लगने से मजदूर करन बहादुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि बुंगाछीना के नजदीक अगन्या गांव निवासी चालक नीरज मजदूर को टक्कर मारने के बाद जाखपुरान रोड पर भाग गया था। उसकी कार सीज कर दी गई है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन