फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Work will be undertaken for the development of Maa Purnagiri Dham and to provide better facilities for pilgrims

Pithoragarh News: मां पूर्णागिरि धाम के विकास और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए कार्य होगा

Fri, 30 Oct 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Work will be undertaken for the development of Maa Purnagiri Dham and to provide better facilities for pilgrims
पूर्णागिरि (चंपावत)। शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में मंदिर समिति के चुनाव के बाद समिति की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने धाम के विकास और श्रद्धालुओं के लिए और अधिक बेहतर सुविधा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धाम में चुनाव अधिकारी पंडित मनोज पांडेय ने धाम के नवीन अखंड धूनी स्थल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नंदा बल्लभ तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने शपथ ली। अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूर्णागिरी धाम के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समर्पित रहेगी। इस बीच कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। आठ नए सदस्य शामिल किए। जिनमें प्रकाश पांडेय, महेश चंद्र पांडेय, पूरन पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, सुरेश चंद्र तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, हिमांशु तिवारी और ईश्वर दत्त तिवारी को सदस्य बनाया गया। इनमें ग्राम प्रधान पंकज तिवारी पदेन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed