{"_id":"6851a07f57c7b3521d02c913","slug":"work-to-open-blocked-roadside-drains-begins-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129187-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क किनारे की बंद नालियों को खोलने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क किनारे की बंद नालियों को खोलने का कार्य शुरू
Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सड़क की बंद नालियों को खोलती लोनिवि की मशीन। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लोक निर्माण विभाग ने मानसून काल शुरू होने से पहले नालियों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। थल-ओगला मोटर मार्ग के साथ ही सभी आंतरिक सड़कों की बंद नालियों को खोला जा रहा है।
लोनिवि के पास डीडीहाट और मुनस्यारी विकासखंड की अधिकतर सड़कों के रखरखाव का जिम्मा है। मानसून के समय बंद नालियों के कारण बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगता है। कई बार बरसाती नाला लोगों के मकानों में भी घुस जाता है। बरसाती नालों के कारण सड़कों के साथ ही लोगों की जमीन कटाव का भी खतरा रहता है। इस बार मानसून आने से पहले ही लोनिवि सतर्क हो गया है।
विभाग की ओर से सभी सड़कों की नालियों को खोलने का काम किया जा रहा है। इसके लिए मशीनें लगाई गई हैं। लोनिवि के ईई आशुतोष ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नालियों में मलबा आने से अधिकतर नालियां बंद हैं। बंद नालियों को बरसात शुरू होने से पहले ही खोल दिया जाएगा। संवाद