{"_id":"6a53d9f9357a3069340e7462","slug":"work-on-the-improvement-of-nainital-bank-road-has-begun-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141614-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नैनीताल बैंक रोड के सुधारीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नैनीताल बैंक रोड के सुधारीकरण का कार्य शुरू
Sun, 12 Jul 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। ग्राम पंचायत भिंगराड़ा के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल नैनीताल बैंक रोड के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान गीता भट्ट ने पहल करते हुए निजी संसाधनों से 70 मीटर सड़क के सुधारीकरण और 70 मीटर लंबी नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया है। पांच दिन पहले शुरू हुए इस कार्य के तहत पहले जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है, जिसके बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि नैनीताल बैंक रोड क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सड़क और नाली निर्माण पूरा होने से जलभराव की समस्या कम होगी तथा सड़क लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहेगी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान गीता भट्ट ने कहा कि आवश्यक विकास कार्यों में विलंब होता है और लोगों को असुविधा उठानी पड़ती है। ग्राम पंचायत अपने स्तर पर भी हरसंभव प्रयास करती रहेगी ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
स्थानीय रमेश भट्ट ने बताया कि राजस्व ग्राम पंचायत के तीन हिस्सों में अब भी सड़क संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। बरसात के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत होती थी। कई स्तरों पर मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ इसलिए बाजार क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग का सुधारीकरण कराना आवश्यक हो गया।