{"_id":"a58d6bd35e5973abe75cfab73f0efc05","slug":"won-the-gold-medal-in-boxing-arti-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सिंग में आरती ने जीता स्वर्ण पदक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सिंग में आरती ने जीता स्वर्ण पदक्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय विद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता में सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज की आरती भंडारी ने 58-62 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
विद्यालय के क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि राज्य स्तरीय बाक्सिंग में 9वीं कक्षा के सूरज ठकुराठी ने 52 किलो भारवर्ग में रजत पदक और 9वीं कक्षा के चंचल राणा ने 46 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, जिला खेल समन्वयक आनंद रावत, बाक्सिंग कोच प्रकाश थापा, जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया और विद्यालय स्टाफ ने तीनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।