फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women surrounded MLA Chuphal who was going to inaugurate the road.

Pithoragarh News: सड़क का उद्घाटन करने जा रहे विधायक चुफाल को महिलाओं ने घेरा

Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women surrounded MLA Chuphal who was going to inaugurate the road.
पिथौरागढ़ के लछैर क्षेत्र में विधायक चुफाल से वार्ता करते उनका काफिला रोके ग्रामीण। स्रोत : ग्र
पिथौरागढ़। विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल पर इस बार मड़मानले क्षेत्र के ढुलडाणा और गाड़ गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने सवाल दागे हैं। अपनी निधि से कटी सड़क का उद्घाटन करने जा रहे विधायक बिशन सिंह चुफाल का ढुलडाणा और गाड़ गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने घेराव किया। सभी सड़क पर बैठ गए और विधायक का काफिला रोक दिया। उन्होंने जल्द अपने गांव की शहीद हरीश गुरुंग सड़क का सुधारीकरण न होने पर क्षेत्र में संचालित पेयजल पंपिंग योजना से जलापूर्ति रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीडीहाट विधायक चुफाल लछैर क्षेत्र के ग्राम सभा चिराली में विधायक निधि से कटी भौतड़ी-सिराड़ का उद्घाटन करने निकले। ढुलडाणा से गाड़ गांव को जोड़ने वाले शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग में स्थानीय महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने विधायक के काफिले को रोक दिया। ग्रामीण बीच सड़क पर बैठ गए और मजबूरन विधायक को कार से उतरना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव करते हुए कहा कि शहीद हरीश गुरुंग मार्ग पर दो वर्ष पूर्व 50 लाख रुपये का काम किया गया। इसके बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी और पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि इसी मार्ग से बटुकेश्वर-मड़मानले पंपिंग योजना के लिए रास्ता जाता है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ तो वे इस पंपिंग योजना से जलापूर्ति रोकने के लिए विवश होंगे। घेराव करने वालों में धरम सिंह महर, ललित खनका, सुरेश खनका, विजय गुरुंग अंजू धामी, रश्मि खनका, ममता गुरुंग, जानकी देवी, 90 वर्षीय बुजुर्ग कमला देवी, पार्वती देवी, गीता, मंजू धामी, ममता खनका, राम सिंह, नीरज सिंह, सुनील थापा, ललित थापा आदि शामिल रहे। मामले में विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----इनसेट----
ग्रामीणों ने विधायक को आश्वासन याद दिलाया
विधायक का काफिला रोकने वाले ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के लिए बीते पंचायत चुनाव से पूर्व दर्जनों ग्रामीण उनके आवास पर मिलने गए थे। विधायक ने अगले दो माह में सड़क को लोनिवि के अधीन कराकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन एक साल बाद भी कुछ नहीं हुआ और सड़क की हालत और बदतर हो गई है। विधायक ने क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण सड़क से उठे और विधायक आगे को रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed