{"_id":"6575f7858f6969bedd0b89ee","slug":"women-protested-against-encroachment-on-pasture-land-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7841-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 10 Dec 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
चारागाह को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। नगर से लगे पपदेव गांव की चारागाह की भूमि में अतिक्रमण करने से ग्रामीणों में नाराजगी है। महिलाओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यदि चरागाह और ग्रामीणों की नाप भूमि पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गोपालक और किसान प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में पपदेव की मांग की महिलाओं ने शिवमंदिर क्षेत्र के चरागाह में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भू माफियाओं से लंबी लड़ाई लड़कर ग्रामीणों ने गांव की इस चारागाह भूमि को बचाया है। इस भूमि पर केंद्र सरकार की योजना के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस भूमि के साथ ही किसानों की नाप भूमि पर भी अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही है। इससे गांव के सभी किसान चिंतित हैं और ग्रामीणों में नाराजगी है।
महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता है तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जानकी देवी, राजेश्वरी देवी, रेवती देवी, हंसा वर्मा, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, भगवती वर्मा आदि शामिल रहे। बाद में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा।