फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women of self-help groups became self-reliant through self-employment

Pithoragarh News: स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups became self-reliant through self-employment
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के मानाढूंगा गांव की सूरज स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनी हैं। समूह की महिलाएं स्वरोजगार को अपनाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार कर रहीं हैं। इससे वह प्रतिवर्ष 60 से 70 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य ममता जोशी ने बताया कि उनके समूह की पांच महिलाएं झांसी की रानी महिला ग्राम संगठन और प्रेरणा आजीविका महिला विकास संकुल से भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें समूह की बैठकों में स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जनरल स्टोर खोलने का निर्णय लिया। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत उन्हें एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने मेहनत से अपने कारोबार को सफल बनाया। वर्तमान में महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ व्यवसाय का संचालन कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed