फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women of Jagathali took out a procession against illegal liquor

Pithoragarh News: जगथली की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ निकाला जुलूस

Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women of Jagathali took out a procession against illegal liquor
अवैध शराब की बिक्री के ​खिलाफ प्रदर्शन करतीं जगथली की महिलाएं। 
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रही शराब की बिक्री के खिलाफ जगथली की महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने हाथों में लाठी डंडे लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर जगथली जाखरावत कालेटी कांडे किरौली क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रिकी से परेशान जगथली गांव की दर्जनों महिलाओं ने रविवार देर शाम जाख रावत कालीताल-बेड़ीनाग मोटर मार्ग में जाखरावत तक जुलूस निकाला। महिलाओं ने कहा कि कुछ लोग खुलेआम अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। पूर्व में इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शराबियों के कारण क्षेत्र में स्कूली बच्चों सहित महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधान जगथली मीनाक्षी देवी ने बताया कि यदि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील मुख्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगथली मीनाक्षी देवी, उप प्रधान कल्पना देवी, रेवती देवी, जानकी देवी, गंगा देवी, भावना देवी, गंगा, रजनी, पार्वती, विमला देवी, हेमा देवी सहित आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed