{"_id":"6375194fb310506e0422bc2d","slug":"women-of-daula-ward-demonstrated-pithoragarh-news-hld4822288108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौला वार्ड की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती दौला वार्ड की महिलाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। नगर के दौला वार्ड में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। दौला वार्ड की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और नई पेयजल योजना बिछाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
दौला वार्ड की महिलाएं बुधवार को सभासद भावना नगरकोटी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने एडीएम एफआर चौहान को ज्ञापन दिया। कहा कि दौला वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे पहले महिलाएं कई बार आंदोलन कर जल संस्थान और अन्य अधिकारियों को पत्र दे चुकी हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
नियमित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से उनके घरों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने जल संस्थान और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। साथ ही समस्या जल्द दूर नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान गंगा देवी, ऊषा नगरकोटी, चंद्रा देवी, राजेश्वरी देवी, ज्योति, कुसुम भट्ट, मान सिंह धामी, हेमा नगरकोटी, मंजू नगरकोटी, मीना जोशी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।