फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women in frontier, youth help the poor

सीमांत में महिलाएं, युवा बने गरीबों के मददगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Women in frontier, youth help the poor
धारचूला में भोजन करते नेपाली मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
लॉकडाउन में समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए अब प्रशासन, सामाजिक संगठनों के साथ ही आईटीबीपी, एनएचपीसी भी आगे आए हैं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कहीं दिहाड़ी मजदूरों को भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं तो कहीं गरीब लोगों को राशन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

विण वार्ड में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व में 60 परिवारों को राशन बांटा गया। सातसिलिंग इंटर कॉलेज में 14वीं वाहिनी आईटीबीपी की ओर से 110 बिहार और नेपाल के लोगों को 10-10 किलो आटा-चावल, दो किलो दाल, तेल, मसाल, साबुन बांटा गया। इस मौके पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डिप्टी कमांडेंट संघर्ष, डॉ. संजय कुमार, गिरीश जोशी, वसंत जोशी, वसंत पुनेठा, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाखनी में मां भगवती आटो पार्ट्स में 1600 लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा है। मोहल्ले की 12 महिलाएं भी रोटी बनाने में मदद कर रही हैं। भोजन के पैकेट बनाकर कुमौड़ चौराहा, टकाना, रेन बसेरा, रई, पंडा, खांकर, नैनीसैनी में बांटा जा रहा है। इसमें गोविंद सिंह महर, रोहित ओझा, रमेश ओझा, सभासद हेमा शाही, अनिल रौतेला, कमलेश चंद, शुभम भट्ट, निर्मल, नीरज, योगेश मदद कर रहे हैं। डिग्री कॉलेज में शिवा संकल्प की ओर से 120 मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। यहां मनोज चौहान, ललित मोहन भट्ट, इंदर लुंठी, नीरज महर, विजेंद्र पटियाल, रवि लुंठी सहयोग कर रहे हैं। घंटाकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में राशन बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में यूथ सोसायटी के रोटी बैंक के माध्यम से 300 और आदिचौरा में 50 मजदूरों को खाने के पैकेट बांटे गए। धारचूला में एनएचपीसी केधौलीगंगा पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक विश्वजीत बासु के निर्देशन में प्रबंधक जन संपर्क अधिकारी वीसी जोशी, ई. देवेंद्र वर्मा, केडी जोशी ने स्टेडियम और निगालपानी मेचं 359 नेपालियों को भोजन कराया। इन मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।

शिविर में रह रही एक गर्भवती समेत आठ महिलाओं को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया। रं म्यूजियम पहाड़ी जायका की टीम भी मजदूरों की मदद कर रही है। अस्कोट में भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल, जिपं सदस्य विनिता पाल के नेतृत्व में जमतड़ी, सांवलीसेरा, बगड़ीहाट, तीतरी, घिंघरानी, द्वालीसेरा में 70 परिवारों को राशन बांटा गया। कनालीछीना में ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने मझेड़ा, नागताल, बाराकोट, डुंगरी, मिताड़ी गांव में राशन बांटा। गणाई में विधायक मीना गंगोला ने सेराघाट, रामपुर, ग्वाड़ी में 245 मजदूरों को राशन बांटा। प्रमुख अर्चना गंगोला, गोकुल गंगोला, विनोद डसीला ने सहयोग किया। गंगोलीहाट में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा।

पिथौरागढ़ स्टेडियम में तैयार किए गए खाद्यान्न के पैकेट। संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ स्टेडियम में तैयार किए गए खाद्यान्न के पैकेट। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed