फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women electives Bureau saved a family

महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने एक परिवार को टूटने से बचाय, पति और पत्नी के बीच हुई सुलह

Tue, 03 Feb 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के महिला ऐच्छिक ब्यूरो ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा होता रहता था। यह मामला कई बार थाने तक भी आया। बाद में मामले को महिला ऐच्छिक ब्यूरो में रखा गया। ऐच्छिक ब्यूरो ने पति और पत्नी के बीच काउंसलिंग कर दोनों में सुलह करा दी और अब दोनों ने बिना किसी विवाद के एक साथ रहने का निर्णय ले लिया है। महिला ऐच्छिक ब्यूरो में अभी तीन और मामले आए हैं। इनकी भी काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन

कोतवाल गणेश सिंह सामंत ने बताया कि यहां रोडवेज के पास रहने वाली लक्ष्मी और उसके पति गणेश सिंह के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिवार में रोज कलह रहता था। पत्नी की रिपोर्ट पर गणेश सिंह को एक बार पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इस बीच पति और पत्नी ने सुलह की ठानी। मामला ऐच्छिक ब्यूरो में प्रस्तुत किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह और हेड कांस्टेबल शोभा कुशवाहा की मौजूदगी में दोनों ने साथ मिलकर रहने, किसी प्रकार का विवाद पैदा न करने का फैसला लिया है। पुलिस ने दोनों के सुलहनामे की प्रति अपने पास रख ली है। कोतवाल ने बताया कि इसी तरह के तीन और मामले ऐच्छिक ब्यूरो में आए हैं। उनकी भी जल्दी काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed