फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women are vocal in protest against liquor shops

शराब की दुकानों के विरोध में महिलाएं मुखर

Thu, 06 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 06 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Women are vocal in protest against liquor shops
डीडीहाट में शराब की दुकान के विरोध में संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हाइवे से हटाकर शराब की दुकान को पमस्यारी रोड पर खोलने की तैयारी की भनक लगते ही डीडीहाट में महिलाओं ने भी विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खोलने का फैसला शीघ्र वापस लिया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। अब तक हाइवे में स्थित यहां की शराब की दुकान को बंद कर दिया गया है, लेकिन दुकान खोलने के लिए अब तक नए स्थान का चयन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बताया गया कि शराब के ठेकेदार ने पमस्यारी जाने वाली रोड पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी की है। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान से इलाके की शांति व्यवस्था पर असर पड़ेगा। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कदम उठाया जाएगा और लोगों के विरोध पर भी गौर किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सावित्री देवी, रुक्मिणी देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रा देवी, कमला पंचपाल, धनी देवी आदि महिलाएं थी। 
विज्ञापन


थल बाजार में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान
थल (पिथौरागढ़)। कई दिनों से शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन कर रही महिलाओं ने अब यह फैसला ले लिया है कि जब शराब की दुकान को हाइवे से हटा ही दिया गया है तो इसे थल कस्बे की किसी भी बाजार में नहीं खुलने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंची। वहां पर तहसीलदार और रजिस्ट्रार कानूनगो नहीं थे। तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी को महिलाओं ने एसडीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा है कि महिलाओं की भावना से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। ग्राम प्रधान दमयंती देवी और लीला देवी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि थल धार्मिक स्थल है। यहां प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में साल में चार मेले लगते हैं। वैसे भी धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भावना देवी, प्रेमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, हेमा देवी, ललिता देवी, कमला देवी, शांति देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोढियार में शराब की दुकान खुलने का विरोध शुरू
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम उन्नयन समिति चोढियार ने गांव के पास मणकनाली में देसी और विदेशी शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू कर दिया है। समिति ने कहा कि यदि मणकनाली में शराब की दुकान खोली जाएगी तो आबकारी विभाग के खिलाफ क्षेत्र की जनता आंदोलन करेगी। पूर्व प्रधान मंजू पंत ने कहा कि मणकनाली में शराब की दुकान खोलने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने से अराजकता का माहौल बढ़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला पंत और अंजू पंत ने कहा कि मणकनाली में शराब की दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। यदि शराब की दुकान खुलती है तो लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण मुन्नी पंत, विमला पंत, शोभा पंत, जानकी पंत और दीपा पंत का कहना है कि शांत क्षेत्र में शराब की दुकान जबरन खोली गई तो महिलाएं आंदोलन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed