{"_id":"6047ba378ebc3ee63a17a91b","slug":"womans-day-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld417618019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कानून और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कानून और साइबर अपराध को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कार्ड उज्जवला केंद्र में केक काटकर जश्न मनाती महिलाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/बंगापानी। विश्व महिला दिवस पखवाड़े के तहत जिले में कई कार्यक्रम हुए। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इतिहास, शिक्षाशास्त्र, हिंदी विभाग की ओर से महिला शिक्षा और सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी, सीओ आरएस रौतेला, महिला हेल्पलाइन की तारा बोनाल ने किया। सीओ ने महिला कानून और साइबर अपराध को लेकर महिलाओं को जागरूक किया।
अर्पण संस्था की रेनू ठाकुर ने समाज में महिला की स्थिति बताई। डॉ. गीता पांडेय ने महिलाओं की मनोवैज्ञानिक स्थिति और समाधान के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. सोनी टम्टा आदि रहे। पिथौरागढ़ में कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में महिलाओं ने केक काटकर इस दिन को खास बनाया। विण ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
बेड़ीनाग विकासखंड सभागार में भी गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख विनीता बाफिला ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अपने आप को आगे लाना होगा और समाज के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान भट्टीगांव हाईस्कूल की प्रधानाचार्य गंगा आर्या, हेमलता कन्याल, ग्रोथ सेंटर थल की राखी बृजवाल, कमला वर्मा, भारतीय क्रिकेटर श्वेता वर्मा की माता विमला देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ आरसी नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला आदि थे।
वहीं बंगापानी में नंदा देवी स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष निर्मला देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें राजेंद्र बोरा ने सहकारिता और हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने महिला संगठनों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
आईटीबीपी में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। महिला दिवस के अवसर पर आईटीबीपी में कार्यवाहक चीफ पैट्रन मिमि हुर्रिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिमवीर परिवारों की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस, छलिया नृत्य, रंगोली बनाने आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान आईटीबीपी की सीमा पर देश सुरक्षा का काम कर रहीं महिला जवानों को भी सम्मान दिया गया। वहीं डीडीहाट के रामलीला मैदान में भी महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दूरस्थ बमनपुरी में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ
बनबसा (चंपावत)। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर बनबसा टनकपुर क्षेत्र की ग्रामसभाओं के क्लस्टर समूह की महिलाओं ने बनबसा के बमनपुरी में महिला दिवस पर कार्यक्रम किए। कार्यक्रम में दहेज कुप्रथा, भ्रूणहत्या, बालविवाह, घरेलू हिंसा का विरोध कर लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
इस दौरान क्लस्टर अध्यक्ष राधिका चंद, उपाध्यक्ष रीनू देवी, सचिव राखी राना, सदस्या नीरा देवी, पार्वती देवी आदि थे। वहीं देवभूमि निधि स्वयं सहायता समूह पचपकरिया बनबसा की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता मुरारी, भागीरथी चंद, तुलसी, गोदावरी भाटिया, भावना मुरारी, अनिता खोलिया, नंदा सामंत, कमला ज्याला आदि थीं।