फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman falls in a ditch in Bedinag, dies

बेड़ीनाग में खाई में गिरी महिला, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Woman falls in a ditch in Bedinag, dies
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। शनिवार की सुबह आठ बजे पौसा पोस्तोला मोटर मार्ग पर जंगल जा रही महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक महिला बेरीनाग में भोजनालय चलाती थी। बेड़ीनाग के जोहार चौक निवासी 60 वर्षीय तारा देवी पत्नी स्व. खुशाल सिह मेहता 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। साथ में चल रही बहू ने हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तथा स्थानीय व्यापारी घटनास्थल पर पहुचे। खाई मे गिरी महिला को परिजनों ने बड़ी कठिनाई से निकाला और निजी वाहन से प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़ीनाग पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला जौहार चौक में छोटा सा खाने का होटल चलाती थी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। महिला की मौत पर व्यापारियों ने शोक जताया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed