फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman dies after being hit by boulder in Baitadi

Pithoragarh News: बैतड़ी में बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by boulder in Baitadi
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वहीं दार्चुला में एक युवक नाले में बह गया जिसका अब तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बैतड़ी में दोगड़ाकेदार गांवपालिका एक के रीम, भदेलगड़ा गांव की जुनकीड़ी भुल (40) घास लेने जंगल गई थी। रापैरा की पहाड़ी से गिरा बोल्डर उसके सिर पर जा लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन धनी राम सार्की ने बताया कि पिथौरागढ़ में रोजगार कर रहा मृतका का पति सूचना के बाद वह घर की ओर रवाना हो गया है।
वहीं नेपाल के दार्चुला में एक युवक मकड़ीगाड़ नाले में बह गया। जिला प्रहरी दार्चुला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार अपिहिमाल गांवपालिका-3 के रौला गांव निवासी मोहन सिंह धामी मकड़ीगाड़ नाले को तैरकर पार करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नाले के तेज बहाव में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। कहा कि उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed