फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Winter plants have not arrived yet

Pithoragarh News: अब तक नहीं पहुंचे शीतकालीन पौधे

Wed, 24 Jan 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Winter plants have not arrived yet
ह्यूपानी में कास्त्कार मनोज खड़ायत की ओर से तैयार किया गया सेब का बाग। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। जनवरी बीतने को है अभी तक पिथौरागढ़ उद्यान विभाग में शीतकालीन पौधों का आवंटन नहीं हो पाया है। काश्तकारों का कहना है कि इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं होने से शीतकालीन पौधों को नुकसान पहुंचा है। फरवरी के बाद तापमान बढ़ने लगेगा। ऐसे में पौधे देरी से लगाने से कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में शीतकाल में 43679 पौधे लगाए जाने हैं। इसमें 37400 पौधे काश्तकारों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाने हैं। मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना के तहत 750 विभागीय योजना के तहत 727 और बागवानी मिशन योजना के तहत 4802 पौधे लगाए जाने हैं। उद्यान विभाग ने शीतकाल में आड़ू की रेडजून, नैक्टैन, तोतापरी, पैराडिलक्स और अलकजेंडर प्रजाति के पौधों का रोपण करना है। इसके अलावा प्लम की न्यू प्लम और ब्लैक अंबर, खुबानी की चौबटिया मधु, नाशपाती की कल्मी रेड बर्टलेट पौधों का रोपण किया जाना है।
विज्ञापन

सेब की रेड डेलिसस और गेलगाला, कीवी की कल्मी और अखरोट की कागजी और कल्मी अखरोट के पौधों का रोपण किया जाना है। उद्यान विभाग ने पौधों की मांग शीतकाल शुरू होने से पूर्व भेज दी थी, लेकिन अभी तक विभाग को पौधों का आवंटन नहीं हो पाया है। काश्तकारों का कहना है कि देरी से पौधे मिलेंगे तो पौधे ग्रोथ नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पिथौरागढ़ में होता है सेब का उत्पादन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के ह्यूपानी, डुंगरी, कुटी और मुनस्यारी में सेब का उत्पादन होता है। ह्यूपानी में काश्तकार मनोज खड़ायत ने खुद के प्रयासों से सेब का बाग तैयार किया है। उनकी ओर से उत्पादित सेब देश विदेश को जाते हैं। उनका कहना है कि यदि काश्तकारों को प्रोत्साहित किया जाए तो सीमांत जिले में सेब का उत्पादन काफी बढ़ेगा। इसके अलावा उद्यान विभाग को उन्हीं प्रजाति के सेब के पौधों का वितरण किया जाना चाहिए जो इस वातावरण में बढ़ सकें। साथ ही काश्तकारों के बागानों का निरीक्षण कर पौधे बांटने चाहिए। संवाद
----------------
इतने शीतकालीन पौधों की भेजी है मांग
आड़ू- 7796
प्लम-5212
खुबानी-3936
नाशपाती-5000
सेब-7508
कीवी-10727
अखरोट- 3500
-----------------
इनसेट कोट-
शीतकालीन पौधों का अभी आवंटन नहीं हो पाया है। जैसे ही विभाग को पौधे मिलेंगे पौधों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
फोटो विवरण- 24पीटीएच17पी- त्रिलोकी राय, डीएचओ पिथौरागढ़।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed