{"_id":"6a7a0b59c307294ddc0521d2","slug":"will-secure-land-ownership-rights-for-the-people-of-chaukori-and-berinag-fakir-ram-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145458-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकोड़ी, बेड़ीनाग के लोगों को दिलाएंगे भूमि का मालिकाना हक: फकीर राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकोड़ी, बेड़ीनाग के लोगों को दिलाएंगे भूमि का मालिकाना हक: फकीर राम
Mon, 10 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । चौकोड़ी और बेड़ीनाग क्षेत्र में भूमि सीलिंग की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उपजे संशय के बीच विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा है कि सरकार यहां के लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सोमवार को चौकोड़ी आयोजित चौकोड़ी-बेड़ीनाग भूमि संघर्ष समिति और प्रभावितों के साथ आयोजित बैठक में विधायक ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा आम जनता को बेदखल करने की नहीं, बल्कि उन्हें उनकी जमीन का वास्तविक मालिकाना हक दिलाने की है। विगत दिनों अपर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से चौकोड़ी-बेड़ीनाग क्षेत्र की भूमि को राज्य सरकार में निहित करने से संबंधित आदेश जारी किए गए थे। इस आदेश के सामने आते ही दशकों से पट्टा एवं काश्तकारी के आधार पर रह रहे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और किसानों में अपनी भूमि खोने का डर बना हुआ है।
इसे देखते हुए विधायक टम्टा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रभावित लोगों की आवाज शासन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक शिष्टमंडल के साथ वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की ओर से दिए जा रहे विशेष सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया गया। बैठक में भूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मनोज सानी ने कहा कि इस मामले में जनता के अधिकारों का पक्ष मजबूती से रखना होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, संघर्ष समिति के सचिव हरीश चुफाल, गोल्डी खड़ायत, प्रकाश महरा, आनंद मेहरा, आनंद लाल शाह, गिरीश चंद्र तिवारी, निर्मला चुफाल, बबिता मेहरा, रेखा महरा, विमला समेत क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।