फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will reach Doon and Ghaziabad in an hour by flying

Pithoragarh News: उड़कर एक घंटे में दून और गाजियाबाद पहुंचेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Will reach Doon and Ghaziabad in an hour by flying
नैनीसैनी एयरपोर्ट का रनवे।(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के लोगों को नए साल पर 20 सीटर विमान की सौगात मिलेगी जिसके बाद पिथौरागढ़ के लोग नैनीसैनी एयरपोर्ट से पंतनगर आधे घंटे जबकि देहरादून के जौलीग्रांट और गाजियाबाद के हिंडन महज एक घंटे में पहुंच सकेंगे। 31 जनवरी से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से वर्ष 2019 में नौ सीटर विमान सेवा शुरू हुई थी। 20 मार्च 2020 को विमान के रनवे पर फिसलने के बाद से सेवा बंद है। सीमांत के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमान सेवा शुरू कराने को लेकर लगातार पहल की थी। नवंबर में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की थी जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 31 जनवरी से नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमान का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट में एटीसी, सुरक्षा, फायरब्रिगेड सहित सभी व्यवस्थाएं पहले से ही मौजूद हैं। प्रशासन ने डीजीसीए की ओर से लगाई गई आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया है। अब नियमित उड़ान के लिए डीजीसीए की ओर से लाइसेंस मिलना है। लाइसेंस मिलने के बाद सीमांत के लोग सड़क से 15 से 17 घंटे में तय होने वाली दूरी महज एक घंटे में पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट में सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। 20 सीटर विमान संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। डीजीसीए की ओर से लाइसेंस मिलना शेष है।
-अनुराग आर्य, एयरपोर्ट मैनेजर पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed