{"_id":"6525876f27de34b3ea02e5e4","slug":"will-present-the-water-of-kailash-mansarovar-to-the-prime-minister-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-242048-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रधानमंत्री को भेंट करेंगे कैलाश मानसरोवर का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रधानमंत्री को भेंट करेंगे कैलाश मानसरोवर का जल
Tue, 10 Oct 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
दिनेश अवस्थी
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश का दर्शन करेंगे। इस दौरान वह शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में गुंजी में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान रं संग्रहालय धारचूला की ओर से प्रधानमंत्री को तांबे के कलश में कैलाश मानसरोवर का जल भेंट किया जाएगा। इसके लिए विशेष तौर पर नेपाल के खापा बॉर्डर हुमला-जुमला के व्यापारियों से जल मंगाया गया है। रं संग्रहालय के सदस्य मंगलवार को धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हो गए हैं।
ज्योलिंगकांग स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री शिव-पार्वती मंदिर पहुंचेंगे। वहां दीप प्रज्ज्वलित कर पुजारी वीरेंद्र कुटियाल, देवडांगर गोपाल सिंह और चैत सिंह कुटियाल पूजा कराएंगे। साथ ही स्थानीय देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा। आदि कैलाश से प्रधानमंत्री मोदी गुंजी आएंगे।
विज्ञापन
यहां रं संग्रहालय के निदेशक रवि पतियाल, प्रबंधक कृष्णा गर्ब्याल, अध्यक्ष दीपक रौंकली, पूर्व संरक्षक अशोक नबियाल के नेतृत्व में रं समाज के लोग प्रधानमंत्री को पगड़ी और रंगा पहनाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रं संस्कृति से रूबरू होंगे और रं संग्रहालय को भी देखेंगे। संवाद
नैनीसैनी हवाई अड्डे से स्टेडियम तक पीएम का होगा भव्य स्वागत
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से स्टेडियम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। सात किमी क्षेत्र में पीएम को कुमाऊंनी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में दीवारों पर कुमाऊंनी संस्कृति के चित्र उकेरे गए हैं।
हवाई अड्डे में जिस जगह प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा उस स्थान को विशेष तरीके से सजाया गया है। इसके बाद टीम हवाई अड्डे के गेट से बाहर पहुंची। यहां अलग-अलग स्थानों पर दीवारों पर सुंदर चित्र उकेरे गए हैं।
आर्मी पब्लिक स्कूल के पास सड़क के किनारे बेरीकेट लगाए गए हैं। बिण तिराहे के अलावा जाखनी, कुमौड़, रोडवेज स्टेशन, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा और जल निगम तिराहा को भी विशेष रूप से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दिन नैनीसैनी से लेकर स्टेडियम तक यह सड़क जीरो जोन रहेगी। एसपीजी की देखरेख में स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आम लोगों को फिलहाल स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मैदान में कुर्सियां लगा दी गई हैं।