{"_id":"609ac0248ebc3ee1c270a9dc","slug":"wildlife-in-munsyari-pithoragarh-news-hld424069384","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिया के भुजानी में दिखा रेड फॉक्स और मोनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिया के भुजानी में दिखा रेड फॉक्स और मोनाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के खलिया भुजानी क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाना वाली रेड फॉक्स बड़ी संख्या में दिखाई दिए हैं। वन्यजीव प्रेमी इस बदलाव को शुभ संकेत बता रहे हैं, क्योंकि पिछले कुछ सालों से ये काफी कम दिख रहे थे। रेड फॉक्स सामान्यत: समुद्रतल से 2600 मीटर की ऊंचाई से ऊपर पाए जाते हैं। ये मांसाहारी जीव चिड़िया और छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। ये चट्टानों में बनी खोहों में रहते हैं।
इन दिनों खलिया, रूड़खान, मर्तोलीथोड़ आदि स्थानों पर रेड फॉक्स देखे गए हैं। यह बेहद चतुर होता है। लोमड़ी और सियारों की तरह इसमें तेज गति से भागने की क्षमता होती है। हिमालयी बुग्यालों में शिकार के लिए यह काफी दूर तक दौड़ लगा देता है। हालांकि यह घात लगाकर शिकार करते हैं।
रेड फॉक्स सिर्फ प्रजनन काल में जोड़े में रहती हैं। इनका प्रजनन काल दिसंबर से मार्च तक चलता है। प्रजनन काल खत्म होते ही ये अकेले रह कर शिकार करते हैं जबकि लोमड़ी झुंड में और सियार अक्सर जोड़े में रहते हैं। रेड फॉक्स सामान्य लोमड़ी से काफी छोटे होते हैं।
विज्ञापन
खलिया भुजानी क्षेत्र में मोनाल पक्षी भी बड़ी संख्या में दिख रहे
पिथौरागढ़। समुद्रतल से 2400 मीटर से चार हजार मीटर तक पाए जाने वाले राज्य पक्षी मोनाल पक्षी खलिया भुजानी क्षेत्र में बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। मोनाल के बड़ी संख्या में दिखने से पक्षी प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इस समय मोनाल का प्रजनन काल है। इसलिए ये जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। ये पक्षी पहाड़ों पर घौंसला बनाकर रहते हैं।
मादा मोनाल भूरे रंग की होती है और तीन से पांच अंडे देती है। वहीं नर मोनाल का रंग गोल्डन, नीला, सुनहरा होता है, लेकिन जंगल में आग और अवैध शिकार से यह खूबसूरत पक्षी भी खतरे में है। त्योहारों के सीजन में फंदे लगाकर इनके शिकार की शिकायत मिलती है। इसलिए वन विभाग इनके संरक्षण के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है।
खलिया, भुजानी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रेड फॉक्स दिख रहे हैं। वहीं राज्य पक्षी मोनाल भी इन दिनों काफी संख्या में दिखाई दे रही हैं। मोनाल का संरक्षण जरूरी है क्योंकि इनका बड़ी संख्या में लगातार शिकार हो रहा है। रेड फॉक्स पर लगातार नजर बनाई जा रही हैं। किस तरह की गतिविधियां होती हैं इसका पता लगाया जा रहा है।
- सुरेंद्र पंवार, पशु, पक्षी प्रेमी, पिथौरागढ़।
रेड फॉक्स का दिखना अच्छे संकेत हैं। राज्य पक्षी मोनाल के संरक्षण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। लोगों को वन्यजीव- जंतुओं और पक्षियों का महत्व बताकर उनको जागरूक किया जा रहा है। जंगली जानवरों का शिकार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ, पिथौरागढ़।