फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wildfire Reaches Homes; Chaos Ensues

Pithoragarh News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, मची अफरा-तफरी

Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wildfire Reaches Homes; Chaos Ensues
पिथौरागढ़। बारिश रुकते ही फिर से जंगल धधकने लगे हैं। जिला मुख्यालय में उल्का देवी मंदिर के पास जंगल में लगी आग घरों तक पहुंच गई जिससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे घरों से बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उल्का देवी मंदिर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के साथ कुछ ही देर में आग घरों के पास तक पहुंच गई तो। इस पर लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थान पर चले गए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। इस पर फायर सर्विस की टीम वाहनों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाकर नुकसान होने से बचाया। इसके बाद लोगों ने घरों में जाने की हिम्मत जुटाई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बताया कि आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश से वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगा था। अब फिर से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने से वन अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ : मौसम की मेहरबानी से वनाग्नि पर अंकुश, विभाग को राहत
बढ़ती गर्मी के चलते अधिकारी भी हुए सतर्क, जिले में बनाए हैं 68 क्रू स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। इस साल मौसम की मेहरबानी से पिथौरागढ़ के जंगलों में वनाग्नि पर अंकुश लगा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नेचुरल फायर फाइटर का काम किया है जिससे वन विभाग ने बड़ी राहत की सांस ली है। विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी रखा है। कुछ जगहों पर छुटपुट घटनाएं हुई लेकिन उन पर समय रहते काबू पा लिया गया।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्ष 2021 में 282 वनाग्नि की घटनाओं में 516.80 हेक्टेयर प्रभावित हुआ था। पिछले वर्ष आग की 39 घटनाओं से 33.50 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा था। विभाग ने वनाग्नि से निपटने के लिए 68 क्रू स्टेशन बनाए हैं।
बेड़ीनाग रेंज में एक मॉडल क्रू स्टेशन की स्थापना की गई है। गर्मी बढ़ने पर कुछ जगहों पर आग की घटनाएं देखने को मिली जिन्हें विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर उन पर काबू पा लिया।

प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि मौसम के साथ देने से अभी वनाग्नि की घटनाएं नहीं हुई हैं। उन्होंने लोगों से आग लगने पर विभागीय टीम को सूचना देने का अनुरोध किया है।
अपील : सावधानी ही बचाव है
- जंगलों में जलती माचिस की तीली या बीड़ी न फेंकें।
- आग की सूचना तत्काल विभागीय टीम को दें।
- सूखी घास और चीड़ की पत्तियों (पिरुल) के पास आग जलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed