{"_id":"62db0558684ebc3f38295271","slug":"wife-was-put-to-death-by-punching-pithoragarh-news-hld4699579152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मुक्कों से मारकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मुक्कों से मारकर उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद न्यूज एजें
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चैंसर गांव के गधेरे में जलाई गई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी को पहले मुक्कों से मारकर मौत के घाट उतारा और फिर शव को बोरे डालकर स्कूटी से कुलीगाड़ चैंसर ले गया। यहां उसी स्कूटी से पेट्रोल निकालकर उसने पत्नी को आग के हवाले कर दिया।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा। बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी जिस कारण पत्नी पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी। हत्या के एक दिन पहले ही पति बहला-फुसलाकर पत्नी और बच्ची को अपने किराए के कमरे में लाया था। यहां उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया। कातिल पति, पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक भी करता था जिस कारण दोनों के बीच कलह होता था।
बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह 5.30 बजे सुबह चैंसर कुनीताल के पास दूध देने बाजार जा रहे लोगों ने किसी चीज से धुआं उठते देखा। नजदीक आने पर जलने की दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के जलते हुए शव में पानी डालकर बुझाया और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृतका की पहचान छेड़ा निवासी 22 वर्षीय आनंदी देवी के रूप में हुई। उसका पति किशन कुमार एक वेल्डिंग की दुकान में कार्य करता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह अपनी तीन साल की मासूम बच्ची और पत्नी को लेकर बिण क्षेत्र में किराए में रहता था। महिला पिछले तीन माह से पति से अनबन बढ़ने के बाद अपने मायके रियांसी में मां के साथ रह रही थी। आरोपी पति बुधवार को पत्नी और बच्ची को बिण ले गया था और शाम तक मायके भेजने की बात कहकर गया था। देर शाम तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर जब मां ने जमाई को फोन किया तो उसने बताया कि वह पहले ही पत्नी को मायके के लिए भेज चुका है और खोजने की बात करने लगा।
मां के पूरा घटनाक्रम बताने के बाद पुलिस का शक पति की ओर घूमा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मासूम बेटी को सुलाकर पत्नी के शव को जलाने निकाला था पति
पिथौरागढ़। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के समय तीन साल की मासूम बेटी भी उसके साथ थी। उसने पहले पत्नी को मुक्कों से मारकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद शव को जलाने के लिए ले गया। अब तीन साल की मासूम बच्ची अपनी नानी के पास है जो हादसे के बाद से काफी सहमी हुई है। संवाद
चेहरा जल जाता तो शव की शिनाख्त में होती दिक्कत
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अगर पूरा शव जल जाता तो शिनाख्त में दिक्कत होती। मृतका की मां ने आंख के पास तिल और चेहरे को देखकर शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर स्कूटी से पेट्रोल निकालने वाली बोतल सहित कई अन्य साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। संवाद