{"_id":"6952bd1de1ab5eaab6042699","slug":"wife-sets-herself-on-fire-after-argument-with-husband-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-136495-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने खुद को आग लगाई
Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में पति के साथ कहासुनी के दौरान एक महिला ने खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार बैतड़ी सुर्नया गांव पालिका-2, डुंगरी निवासी 40 वर्षीय भागीरथी ऐरी और उसके पति शंकर ऐरी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर भागीरथी ने खुद को आग लगा ली। बैतड़ी जिला पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष नरी बडू ने बताया कि गंभीर रूप से झुलस चुकी भागीरथी ऐरी को परिजनों ने एक दिन घर में ही रखा। दूसरे दिन जिला अस्पताल बैतड़ी ले गए जहां चिकित्सक सृजन खड़का ने गंभीर हालत देखते महिला को सेती प्रादेशिक अस्पताल धनगढ़ी रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन