फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   White elephant became mobile medical vehicle in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में सफेद हाथी बना सचल चिकित्सा वाहन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
White elephant became mobile medical vehicle in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में खड़ा सचल चिकित्सा वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में पिछले कई सालों से सचल चिकित्सा वाहन खड़ा है। बावजूद इसके इसे चलाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने के उद्देश्य से सचल चिकित्सा वाहन खरीदा था। इसमें एक्सरे और ब्लड टेस्ट के भी सुविधा है। लोगों को घर के पास ही तमाम चिकित्सकीय सुविधा मिल जाती थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण यह वाहन पिछले कई सालों से खड़ा है। आलम ये है अब ये वाहन पूरी तरह जर्जर हाल हो गया है। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार का कहना है कि सरकार सीमांत क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सचल चिकित्सा वाहन की मदद से शिविर लगाने की मांग की है। ------- कोट स्टाफ की कमी के कारण सचल चिकित्सा वाहन का संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। -उषा गुंज्याल, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed