{"_id":"64e8ea2ec4281b70e60e2c64","slug":"when-will-the-stray-dogs-be-castrated-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3676-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आखिर कब होगालावारिस कुत्तों का बधियाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आखिर कब होगालावारिस कुत्तों का बधियाकरण
Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्ते इस तरह सड़कों पर घूम रहा हैं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस घूम रहे कुत्ते आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। लावारिस कुत्तों की दहशत बढ़ने के बाद नगर पालिका ने बधियाकरण के लिए निविदा लगाई थी, लेकिन निविदा में किसी भी संस्था की दिलचस्पी नहीं दिखाने के कारण निविदा को निरस्त करना पड़ा। अब पालिका ने दोबारा निविदा लगा दी है। बधियाकरण नहीं होने से लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं।
पिथौरागढ़ नगर में 3500 से अधिक लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। कुछ समय पूर्व नगर पालिका ने नगर में घूम रहे लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया था। नगर पालिका का कहना था कि तीन हजार लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया गया था। लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने बधियाकरण के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की है। कब लावारिस कुत्तों का बधियाकरण होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -
सिर्फ 75 लोगों ने बनाएं कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में नगर पालिका ने कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। अभी तक नगर के 75 जागरूक लोग ही लाइसेंस बना पाए हैं। जबकि नगर में अधिकतर लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं। कुत्ता पालने वाले सुबह-शाम नगर की सड़कों पर कुत्तों को घुमाते हैं। कुछ लोग पालतू कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। नगर पालिका बिना कैरी बैग और चैन लगाए बिना कुत्ते घुमाने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
प्रतिदिन चार से पांच लोग पहुंचते हैं जिला अस्पताल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में एक माह में 150 से अधिक लोग कुत्तों के काटने के कारण जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर हमले पालतू कुत्तों के काटने के हैं। लावारिस कुत्ते भी राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। कुत्तों के हमले से बचने के लिए लोग हाथों में डंडा लेकर सुबह-शाम घूमने निकलते हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल का कहना है कि प्रतिदिन चार से पांच लोग कुत्तों के काटने के बाद जिला अस्पताल आते हैं। कभी-कभी ये संख्या बढ़कर 10 से अधिक भी हो जाती है। सभी को रैबीज के टीके लगाए जाते हैं। संवाद
-- -- --
इनसेट कोट-
नगर में घूम रहे लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए दोबारा निविदा लगाई गई है। पहली निविदा किसी संस्था की दिलचस्पी नहीं लेने के कारण निरस्त करनी पड़ी। कुत्ता पालने के शौकीन लोगों से भी लाइसेंस बनाने को कहा गया है। खुले में शौच कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।