Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When the amazing light beam was seen in Adi Kailash

Pithoragarh News: जब आदि कैलाश में हुए अद्भुत ज्योति पुंज के दर्शन

Wed, 11 Oct 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Oct 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
When the amazing light beam was seen in Adi Kailash
पिथौरागढ़। हिमालय में मौन हिम शिखरों पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती है जिसमें विलक्षण चमत्कारिक क्षण देखने को मिलते हैं। आदि कैलाश की यात्रा में एक क्षण यात्रियों के समक्ष ऐसा आया जब वह इसे भाव विभोर होकर निहारते रहे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ सूचना विभाग में संस्कृति संयोजक के पद पर तैनात रहे छिरा ला मंगला वरनी पुस्तक के लेखक स्व. डूंगर सिंह ढकरियाल लिखते हैं कि अगस्त 1990 में कैलाश-पार्वती सरोवर का कुंभ मेला था। इसमें पिथौरागढ़ से 11 सदस्यीय अधिकारियों का दल वहां गया था। एक अगस्त प्रात: तीन महिलाएं और चार राजपत्रित अधिकारी कैलाश के दर्शन की अभिलाषा लिए ज्योलिंकांग की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच आसमान से बादल छंटकर धूप निखरने लगी। यात्री दल दो अपराह्न दो बजे पार्वती सरोवर पहुंचा। मंदिर की सफाई के बाद दल प्रांगण में बैठकर भोजन करने बैठा। तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी केसी धीर को कैलाश के शिखर की ओर से बिजली की तेज प्रकाश की किरण महसूस हुई। जब उन्होंने उस ओर देखा तो कैलाश के शिखर के छोटे-छोटे शिखरों के 12 वें शिखर पर उन्हें गोलाकार सूरजमुखी फूल जैसा झिलमिलाता हुआ एक अद्भुत ज्योतिपुंज मंद गति से घूमता दिखाई दिया। उन्होंने अन्य यात्रियों का ध्यान भी उस ओर आकृष्ट किया। यात्रियों ने 10 मिनट तक मंत्रमुग्ध होकर उस ज्योति पुंज के दर्शन किए। इसके बाद वह पुंज धीरे-धीरे अपने मूल स्थान पर ही लुप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि कैलाश का यह अद्भुत दृश्य यात्रियों ने अपराह्न सवा तीन बजे देखा। जब यात्रियों ने वापसी में कुटी के ग्रामीणों से इसकी चर्चा की तो उन्होंने भी ज्योतिपुंज देखे जाने की पुष्टि की। संवाद

बाक्स
पार्वती सरोवर में दिखाई देता था हंस का जोड़ा
पिथौरागढ़। ऊर्जा निगम के सर्किल ऑफिस में कार्यरत अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल बताते हैं कि उनके दादा मोती सिंह गुंज्याल कई बार आदि कैलाश गए। वह बताते थे कि पार्वती सरोवर में हंस का जोड़ा दिखाई देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed