फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of BJP State President Madan Kaushik

मेरे रहते किसी भी कार्यकर्ता के चेहरे पर तनाव नहीं आएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Welcome of BJP State President Madan Kaushik
पिथौरागढ़ सिमलगैर बाजार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पैदल मार्च कर जनता का ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होगा। अगर किसी कार्यकर्ता को परेशानी होती है और संगठन के हित में कार्य करना चाहता है तो उसके कार्य को कराने के लिए नेता और मंत्री सामने खड़े हो जाएंगे। कहा कि भाजपा पूरे देश में काबिज होगी। भाजपा की नीतियों से जनता बहुत प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतिम कुर्सी पर बैठा कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत का जिम्मा कार्यकर्ताओं का होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धारचूला सीट भी जिताने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जिलों के पदाधिकारियों की टीम बदलने में दिक्कत होगी और भाजपा की ताकत कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि जिलाध्यक्ष बदलने के लिए प्रदेश स्तर पर ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि पार्टी को समय न दे पा रहे व्यस्त कार्यकर्ताओं समेत आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें ताकि समर्पित कार्यकर्ताओं को शीघ्र दायित्व मिल सके।
पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दाम पर ही भाजपा फिर से प्रदेश में सत्ता में आएगी। बचे समय में बूथ कार्यकर्ताओं को अपने वादों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का कोई काम रुकेगा नहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि भाजपा ने 60 से अधिक विधायकों को जिताने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि पेयजल मंत्री पर पूरे प्रदेश का जिम्मा हैं। उन्हें गर्मी में प्रदेश के हर घर तक पानी उपलब्ध कराना है।
केंद्र से किसी भी तरह वे योजनाओं के लिए पैसा लेकर आएंगे। विधायक चंद्रा पंत और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
जिला महामंत्री बीएल जोशी ने संचालन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, महेंद्र सिंह लुंठी, राकेश देवलाल, कृपाल सिंह वल्दिया, माला सौन, हैप्पी पांडे आदि रहे।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को डांटा
पिथौरागढ़। अपने संबोधन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने देखा कि प्रवेश द्वार के पास खड़े कुछ युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बातों से शोर हो रहा है। इसलिए उन्होंने गेट पर खड़े भाजयुमो कार्यकर्ताओं को डांटा। उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल को आवाज लगाकर ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर भेजने को कहा। कहा कि जो युवा शांत नहीं रह सकते हैं, वे बाहर जा सकते हैं।
विधायक मीना ने रखी क्षेत्र की समस्या
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र की विधायक मीना गंगोला ने सभा में अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि बेड़ीनाग में उनकी विधानसभा की महिलाएं पानी की समस्या के विरोध में सड़कों पर उतर आईं। उनकी पीड़ा वाजिब है। इस समस्या का समाधान पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को करना होगा।
भाजयुमो ने किया स्वागत
पिथौरागढ़। भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नगर में बाइक रैली निकालकर युवा मोर्चा ने ताकत दिखाई। नगर के विभिन्न हिस्सों में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका से सिमलगैर बाजार तक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च भी किया।
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शुभम चंद, मदन जोशी, हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। रं समुदाय के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल के नेतृत्व में पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष और पेयजल मंत्री का स्वागत किया।
जाम में फंसी एसएसबी की एंबुलेंस
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रैली के दौरान एसएसबी की एंबुलेंस जांम में फंसी रही। प्रदेश अध्यक्ष का कारवां जब नगर पालिका तिराहे से पार्टी कार्यालय को रवाना हुआ तो घंटाकरण के पास एसएसबी की एंबुलेंस फंस गई। जब रैली में शामिल वाहन घंटाकरण से आगे निकले तो तब जाकर कहीं एंबुलेंस और अन्य वाहन जाम से राहत मिली।
कांग्रेस का काम आपस में लड़ना
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम आपस में लड़ना है। प्रदेश से लेकर हर पद के लिए वहां लड़ाई है। वहां कार्यकर्ताओं को कम रिश्ते नातों का ज्यादा तवज्जो दी जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई कार्यक्रम सुबह होता है तो उसकी रूपरेखा रात में तैयार हो जाती है, जबकि अन्य पार्टियां किसी कार्यक्रम को करने में समय लेती हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वर में गार्ड ऑफ ऑनर मिलना गलत है। हालांकि वहां पर पूरी तैयारी थी। इसलिए तब उन्हें गलती का अहसास नहीं हो पाया। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

कोविड नियमों का नहीं हुआ पालन
पिथौरागढ़। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की सभा में कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ, जबकि देश और प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बढ़ने से संक्रमण का खतरा बढ़नेे लगा है। सभा में अधिकतर कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed